देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारंगज में ग्राम निर्मल नगर एवं राजनगर को ग्राम सिसोना से जोड़ने हेतु बैगुल नदी पर 150 मीटर सपान आरसीसी सेतु का निर्माण हेतु 11.40 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। जबकि मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के अर्न्तगत जनपद पौड़ी के विकासखण्ड बीरोंखाल में सीली मल्ली से ग्राम खैरड़ा तक ग्रामीण मोटर मार्ग का निर्माण, जनपद चम्पावत के मंच तामली मोटर मार्ग का निर्माण एवं विकासखण्ड पाटी के रेगल बैण्ड मूलाकोट मोटर मार्ग से अमोली तक ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 8.39 करोड़ की धनराशि नाबार्ड से वित्तपोषण कराये जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य परिचर्या सुविधाओं के लिए नैदानिक बुनियादी ढांचा हेतु सहायता उप केन्द्र (ग्रामीण) की योजना हेतु 13.65 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा समाज कल्याण विभाग के तहत विधानसभा क्षेत्र धारचूला के अर्न्तगत ग्राम वैगा में निकास नाली टी०एस०पी० के क्रियान्वयन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में अवशेष धनराशि 52.11 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा प्राकृतिक आपदा से जनपद उत्तरकाशी के तहसील भटवाड़ी अर्न्तगत ग्राम धराली में पशु क्षति के प्रभावितों को 10.56 लाख, विद्यालयी शिक्षा के अर्न्तगत, जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र रुड़की में जीवनदीप आश्रम् नन्द विहार से मुख्य मार्ग तक सड़क का निर्माण तथा जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय परिसर में एक हॉल के निर्माण हेतु अवशेष धनराशि 82.60 लाख, विधानसभा डीडीहाट के अर्न्तगत मड़माडले में सम्पर्क मार्ग व टाईल्स निर्माण हेतु 42.65 लाख, जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में वन विभाग हेतु की गयी घोषणा के क्रियान्वयन हेतु 1.05 करोड़ के साथ ही जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में, पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत की गयी घोषणा के क्रियान्वयन हेतु 86.55 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Archive WooCommerce Coupon Campaigns WooCommerce Courier Center Voucher & Label WooCommerce Create A Drawer – Composite Product Builder Plugin WooCommerce Currency Converter Widget WooCommerce Custom Fields Woocommerce Custom Order Statuses and Order Page Manager WooCommerce Custom Payment Label WooCommerce Custom Product Addons, Custom Product Options WooCommerce Custom Product Description in Loop for Products Catalog WooCommerce Custom Product Designer